PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आए 20वीं किस्त के रुपये तो क्या करें?

PM Kisan Yojana खाते में नहीं आए 20वीं किस्त के रुपये तो क्या करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में भेज दी गई है। हालांकि कई किसानों को अब तक यह राशि नहीं मिली है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर आप लाभार्थी किसान सूची में शामिल हैं और फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

वैसे तों केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में देती है। इस बार 20वीं किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन कई किसानों की किस्त रुक गई है।क्योंकि कुछ किसानों ने e-KYC पूरी नहीं कराई है।

कुछ की अकाउंट डिटेल्स सही न होने पर भुगतान रुक गया है. कुछ किसानों के नाम, आधार और बैंक रिकॉर्ड में अंतर होने से भी किस्त नहीं आयी और कुछ का राज्य स्तर पर  सत्यापन पूरा न होने से किस्त रोकी गई है.

कैसे पा सकते हैं आप पैसे –

सबसे पहले आप   pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस जांचें। ज़रूरत हो तों नजदीकी CSC केंद्र से ई-केवाईसी अपडेट कराएं।

इसके बाद भी समस्या का हल ना हो तों आप इन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 155261, 1800115526 (टोल फ्री), या 011-23381092 या pmkisan-ict@gov.in इस ई. मेल आई. डी. पर मेल करके अपनी समस्या बताये.

इस सम्बन्ध में आप अपने जिले के कृषि अधिकारी से भी मदद लें सकते है.

तों किसान भाइयों यदि आपके खाते में 20वीं किस्त के 2000 रुपये अभी तक नहीं आए हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। अधिकतर मामलों में समस्या अधूरी e-KYC, आधार लिंकिंग या गलत बैंक विवरण के कारण होती है। आप इन त्रुटियों को ठीक करेंगे तों अगली किस्त समय पर आपके खाते में आ जाएगी और किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

Keywords- पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,
पीएम किसान 20वीं किस्त, पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस

About श्रुति जोशी 35 Articles
अपनी कलम और प्रखर वाणी के दम पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली श्रुति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 11 वर्षों का अनुभव रखती है. इन्होंने होलकर विज्ञान महाविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ बी.एस.सी.की है. कुशल मीडिया और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल श्रुति ने पत्रकारिता और जनसंचार में एम.ए., पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, मध्यप्रदेश से किया है. रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति ने अर्टिकल राइटर, कंटेंट राइटर, एंकर, स्क्रिप्ट राइटर, रेडियो जॉकी, ब्यूरो चीफ, समाचार सम्पादक, संपादक, कंटेंट मैनेजर, नेशनल हेड - इवेंट्स और जनसम्पर्क पदों पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण आदि समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में कार्य करने के साथ, आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो), कृषि जागरण, ग्रीन टी. वी., आर्यन टी. वी. नेशनल (साधना मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा )में भी कार्य किया है. लेखक और कवि होने के साथ ही श्रुति एंकर और व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक भी है. वर्तमान में एग्री संपर्क (डिजिटल संपर्क, नोएडा) में मुख्य संपादक और नेशनल हेड - इवेंट्स और जनसम्पर्क के पद पर कार्यरत हैं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*