Fish Farming Scheme : मछली पालन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे ले, जाने

Fish Farming Scheme : मछली पालन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे ले, जाने

मछली पालन, किसानों के लिए इंटीग्रेटिंग फार्मिंग का एक बढ़िया मॉडल है. सरकार भी इस दिशा में किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है, जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) और राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चौर विकास योजना जैसी योजनाएं। इन योजनाओं के तहत किसानों को सब्सिडी, प्रशिक्षण, लोन सुविधा, और तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि वे मछली पालन से लाभ कमा सकें। इस लेख में जानिए, मछली पालन के लिए आवश्यक योजनाओं के बारे में –

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)

इस योजना के तहत, सरकार मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 75% तक की सब्सिडी प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में मछली पालन को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है।
इस योजना में मछली पालकों को, मछली पालन के लिए आवश्यक सामग्री, साधनों, जलवायु नियंत्रण तंत्र, और आवश्यक संरचनाएँ प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तालाब निर्माण पर सब्सिडी, मछली बीज व चारा पर वित्तीय सहायता, मछली पालन के लिए ट्रेनिंग व तकनीकी मार्गदर्शन, बैंकों से लोन सुविधा दी जाती है. अधिक जानकारी के लिए आप PMMSY की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत अव्यवहृत पड़े चौर संसाधनों में मछली पालन के साथ-साथ कृषि, बागवानी एवं कृषि वानिकी की जा सकती है। बिहार के किसान, मछली पालन और खेती साथ -साथ करके उत्पादन एवं उत्पादकता में अभिवृद्धि की जा सकती है. इस योजना के तहत, सामान्य वर्ग के लिए 50% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 70% अनुदान देय है।

योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
    सरकारी पोर्टल (जैसे pmfby.gov.in या राज्य की योजना वेबसाइट) पर जाएं।
    आधार, बैंक खाता, भूमि/जलाशय के दस्तावेज़ और पासपोर्ट फोटो अपलोड करें।
  2. आवेदन फॉर्म भरें
    योजना के तहत लाभ (जैसे सब्सिडी, उपकरण, प्रशिक्षण) के लिए फॉर्म भरें।
  3. जांच और स्वीकृति
    विभाग दस्तावेज़ों की जांच कर योजना की स्वीकृति देता है।

मछली पालन के लिए लोन लेने की प्रक्रिया

  • बिज़नेस प्लान बनाएं
    अनुमानित लागत, तालाब निर्माण, मछली बीज, दवा, चारा आदि का ब्यौरा बनाएं।
  • बैंक में आवेदन करें
    नजदीकी सरकारी बैंक (SBI, PNB आदि) में लोन हेतु फॉर्म भरें।
    इसके लिए जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, भूमि का प्रमाण,योजना का रजिस्ट्रेशन,पासपोर्ट फोटो और प्रोजेक्ट रिपोर्ट देना होंगे।
  • सरकारी सब्सिडी का लाभ लें
    योजना के अंतर्गत बैंक में सब्सिडी की जानकारी दें, ताकि लोन राशि कम हो।
  • लोन स्वीकृति और वितरण
    बैंक जांच के बाद लोन स्वीकृत करता है और खाते में राशि भेजता है।        
    किसान भाइयों सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खेती के साथ मछली पालन करके अधिक लाभ कमाएं।
About श्रुति जोशी 35 Articles
अपनी कलम और प्रखर वाणी के दम पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली श्रुति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 11 वर्षों का अनुभव रखती है. इन्होंने होलकर विज्ञान महाविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ बी.एस.सी.की है. कुशल मीडिया और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल श्रुति ने पत्रकारिता और जनसंचार में एम.ए., पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, मध्यप्रदेश से किया है. रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति ने अर्टिकल राइटर, कंटेंट राइटर, एंकर, स्क्रिप्ट राइटर, रेडियो जॉकी, ब्यूरो चीफ, समाचार सम्पादक, संपादक, कंटेंट मैनेजर, नेशनल हेड - इवेंट्स और जनसम्पर्क पदों पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण आदि समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में कार्य करने के साथ, आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो), कृषि जागरण, ग्रीन टी. वी., आर्यन टी. वी. नेशनल (साधना मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा )में भी कार्य किया है. लेखक और कवि होने के साथ ही श्रुति एंकर और व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक भी है. वर्तमान में एग्री संपर्क (डिजिटल संपर्क, नोएडा) में मुख्य संपादक और नेशनल हेड - इवेंट्स और जनसम्पर्क के पद पर कार्यरत हैं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*