सब्जी आलू के साथ मिलाकर बन जाती है ख़ास. लेकिन भारत का सबसे बड़ा आलू कौन – सा है और क्या है इसकी विशेषताएं, जानिए इस लेख में –
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है, इसके पूर्वांचल क्षेत्र में, खासकर वाराणसी और गाजीपुर जिलों में होने वाला आलू बहुत लोकप्रिय है.
महाबली आलू-
भारत में, “कुफरी आनंद” (Kufri Anand) आलू की एक विशेष किस्म है जो सामान्य आलू से काफी बड़ी होती है, और इसे “महाबली आलू” भी कहा जाता है. कुछ किसानों द्वारा उगाए गए कुफरी आनंद आलू का वजन 1 किलो तक होता है.
इस आलू में क्या है ख़ास –
कुफरी आनंद आलू एक मध्यम अवधि में पकने वाली, उच्च उपज देने वाली और रोग प्रतिरोधी किस्म है। इसके कंद सफेद, लंबे अंडाकार, चपटे होते हैं, और इसका गूदा भी सफेद होता है। यह किस्म उत्तर भारतीय मैदानों में खेती के लिए उपयुक्त है.
यह आलू 90-100 दिनों में पककर तैयार हो जाता है, यह किस्म 350-400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज दे सकती है, इस आलू में पछेती झुलसा (लेट ब्लाइट) रोग के प्रति प्रतिरोधकता होती है.
इस आलू का उपयोग कैसे कर सकते हैं –
कुफरी आनंद आलू उबालने, पकाने और तलने के लिए उपयुक्त है और इसमें अच्छी भंडारण क्षमता भी है, इसका आकार बड़ा होने के कारण, यह चिप्स बनाने और अन्य उपयोगों के लिए भी उपयुक्त है.
तों अन्नदाताओं आप भी उगाइये महाबली आलू और बन जाइये बाहुबनी साथ ही इसकी उपज अधिक होती है तों आप इसको बेचकर पा सकते है मुनाफ़ा

Be the first to comment