प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में भेज दी गई है। हालांकि कई किसानों को अब तक यह राशि नहीं मिली है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर आप लाभार्थी किसान सूची में शामिल हैं और फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं तो आपको क्या करना चाहिए?
वैसे तों केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में देती है। इस बार 20वीं किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन कई किसानों की किस्त रुक गई है।क्योंकि कुछ किसानों ने e-KYC पूरी नहीं कराई है।
कुछ की अकाउंट डिटेल्स सही न होने पर भुगतान रुक गया है. कुछ किसानों के नाम, आधार और बैंक रिकॉर्ड में अंतर होने से भी किस्त नहीं आयी और कुछ का राज्य स्तर पर सत्यापन पूरा न होने से किस्त रोकी गई है.
कैसे पा सकते हैं आप पैसे –
सबसे पहले आप pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस जांचें। ज़रूरत हो तों नजदीकी CSC केंद्र से ई-केवाईसी अपडेट कराएं।
इसके बाद भी समस्या का हल ना हो तों आप इन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 155261, 1800115526 (टोल फ्री), या 011-23381092 या pmkisan-ict@gov.in इस ई. मेल आई. डी. पर मेल करके अपनी समस्या बताये.
इस सम्बन्ध में आप अपने जिले के कृषि अधिकारी से भी मदद लें सकते है.
तों किसान भाइयों यदि आपके खाते में 20वीं किस्त के 2000 रुपये अभी तक नहीं आए हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। अधिकतर मामलों में समस्या अधूरी e-KYC, आधार लिंकिंग या गलत बैंक विवरण के कारण होती है। आप इन त्रुटियों को ठीक करेंगे तों अगली किस्त समय पर आपके खाते में आ जाएगी और किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा।
Keywords- पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,
पीएम किसान 20वीं किस्त, पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस

Be the first to comment