किसानों की किस्मत तब ही बदल सकती है, ज़ब वो खुद बदलना चाहें और खेती में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग और नवाचारों पर ज़ोर दें. ऐसे ही एक किसान की सफलता की कहानी पढ़े इस लेख में जिसने अपनी किस्मत को बदलने का जोखिम लिया, पॉली हाउस में उगाई शिमला मिर्च-खीरा,और अब 1.5 लाख रूपए प्रति बीघा कमा रहे हैं.आप भी बदलना चाहते है अपनी किस्मत तों इस लेख को पूरा पढ़िए –
क्या किया है निवेश जाट ने –
मध्यप्रदेश के गुना जिले के विकासखंड पिछोर के ग्राम कुमरौआ निवासी निवेश जाट ने परंपरागत खेती को छोड़कर हाइटेक फार्मिंग अपनाई है। इससे उन्होंने न सिर्फ अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की है, बल्कि वर्ष में 700 से 800 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
खेती में हुआ लाखों का मुनाफ़ा
निवेश लगभग 15-वर्षों से खेती कर रहे हैं, लेकिन बीते 3-4 वर्षों से पॉली हाउस के माध्यम से शिमला मिर्च, खीरे और टमाटर की खेती शुरू की.।पहले उन्हें परंपरागत फसलों से प्रति बीघा लगभग ₹20,000 का लाभ मिलता था। लेकिन अब पॉली हाउस तकनीक से खेती कर वे प्रति बीघा ₹1.5 लाख तक कमा रहे हैं.
दिल्ली में मिलें, फसलों के दाम
उन्होंने हाल ही खीरे की फसल को दिल्ली के बाजारों में अच्छे दामों पर बेचा है। पोली हाउस तकनीक का प्रयोग करके कृषक निवेश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं.
कई लोगों को दें रहें है रोजगार
निवेश जाट आसपास के गरीब और बेरोजगार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। वे एक वर्ष में करीब 700 से 800 लोगों को 11 महीने तक रोजगार उपलब्ध करवाते हैं।
शासन की योजनाओं का लिया लाभ
निवेश जाट ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा पॉली हाउस निर्माण के लिए दी जाने वाली 50% सब्सिडी का लाभ लिया.,पॉली हाउस का निर्माण किया और शिमला मिर्च और खीरे का उत्पादन किया.
आप भी किसान निवेश की सफलता से ले सकते हैं प्रेरणा और आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाकर आर्थिक उन्नति कर सकते हैं. और पा सकते हैं लाखों का मुनाफ़ा.

Be the first to comment